Wednesday, September 30, 2026
Homeहरियाणाहोटल में देह व्यापार कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार, नकली ग्राहक...

होटल में देह व्यापार कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार, नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने मारा छापा

कुरुक्षेत्र: होटल में देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली ग्राहक भेजकर होटल में छापेमारी की, जहां एक ग्राहक और दो युवतियां मिलीं। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी कुरुक्षेत्र, अमरजीत निवासी कुरुक्षेत्र और राजेश कुमार निवासी कैथल के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुरेश कुमार अपने स्टाफ सहित ब्रह्म सरोवर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि किरमच रोड पर एनआईटी गेट के सामने होटलों में वेश्यावृत्ति का धन्धा चल रहा है। होटल के मैनेजर व मालिक 1/1 हजार रुपये लेकर बाहर से औरतों व लड़कियों को लाकर अपने होटल पर वेश्यावृत्ति का धंधा करवाते हैं। सूचना पर थाना केयूके व महिला थाना कुरुक्षेत्र से पुलिस कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। नकली ग्राहक द्वारा इशारा पाकर पुलिस टीमों ने रेड की। पुलिस द्वारा की गई रेड से होटल से एक ग्राहक व दो लड़कियां बरामद हुई। पुलिस ने ग्राहक, होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके ग्राहक राजेश कुमार वासी कैथल, होटल मालिक अमरजीत वासी जिला कुरुक्षेत्र व मैनेजर साहिल वासी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

RELATED NEWS

Most Popular