Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दिल्ली पुलिस के जवान...

रोहतक में 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दिल्ली पुलिस के जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, वॉट्सऐप कॉल कर मांगे थे पैसे

- Advertisment -

मामले की जांच SI नफे सिंह ने करते हुए झज्जर जिले के गांव सिवाना निवासी अमरजीत, दिल्ली के उत्तम विहार निवासी कवलजीत व नई दिल्ली निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक पुलिस ने वॉट्सऐप कॉल पर युवक से 2 करोड़ रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक दिल्ली पुलिस का जवान भी शामिल है। इन्हें कोर्ट में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी मयंक ने रंगदारी मांगने की पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि 27 जुलाई को मंयक के पास वॉट्सऐप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम नंदू बताया। आरोपी ने मयंक से 2 करोड़ रुपए देने के लिए। पैसे ना देने पर युवक ने 25 घंटे के अंदर अंजाम भुगतने की बात कही थी।

मामले की जांच SI नफे सिंह ने करते हुए झज्जर जिले के गांव सिवाना निवासी अमरजीत, दिल्ली के उत्तम विहार निवासी कवलजीत व नई दिल्ली निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

जिस विदेशी नंबर से मयंक को कॉल की वह फर्जी सिम तीनों आरोपियों ने अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराई थी। आरोपी अमरजीत दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और उत्तम विहार में फाइनेंस का काम भी करता है। यहां पर अमरजीत की पहचान कवलजीत व सौरभ से हुई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular