Thursday, April 3, 2025
HomeदेशCM की शपथ के पहले धमकी : व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा- जो...

CM की शपथ के पहले धमकी : व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा- जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जुलाना हलके के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में एक युवक ने लिखा “जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी”

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने सीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, जुलाना थाना पुलिस ने महताब की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने देवरड़ गांव निवासी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं जुलाना थाना जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी की गई थी।
जांच में सामने आया है। शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर ऐसा ग्रुप में लिखा है। होश में आने के बाद उसने मैसेज को डिलीट भी कर दिया और अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular