Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकहादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे सम्मानित, आईजी ने दिए...

हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले होंगे सम्मानित, आईजी ने दिए निर्देश

- Advertisment -

रोहतक रेंज के अंतर्गत जीरो डेथ जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। आईजी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी घायल को अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाता है तो उसे उचित सम्मान दिया जाएगा। मिशन जीरो, डेथ अभियान से मददगार लोगों को प्रोत्साहन मिले, इसके लिए रोहतक मंडल के चारों जिलों रोहतक, झज्जर, भिवानी तथा चरखी दादरी पुलिस को उचित निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisment -

रोहतक। हादसों में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनके जीवन बचाने वाले लोगों का पुलिस की ओर से सम्मान किया जाएगा। घायलों की समय पर मदद को मध्येनजर रखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा मिशन जीरो डेथ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करके उनकी जान बचाने वाले (गुड समारिटन) मददगार व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।

रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना एक मानवीय कर्तव्य हैं, उन्होंने बताया कि गुड समारिटन (अच्छा मददगार व्यक्ति) उन्हें माना जायेगा जो दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी विशेष संबंध, वित्तीय लाभ अथवा पुरस्कार की उम्मीद किए बगैर अस्पताल पहुंचायेगा। अगर कोई व्यक्ति किसी घायल को अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाता है तो उसे उचित सम्मान दिया जाएगा। मिशन जीरो, डेथ अभियान से मददगार लोगों को प्रोत्साहन मिले, इसके लिए रोहतक मंडल के चारों जिलों रोहतक, झज्जर, भिवानी तथा चरखी दादरी पुलिस को उचित निर्देश दिए गए हैं।

आईजी ने बताया कि मिशन जीरो डेथ अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इसके तहत जब भी कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना देखे तो आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए अविलम्ब डायल 112 पर तथा एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल करके सूचित करें। एंबुलेंस को भी घटनास्थल तक शीघ्रता से पहुंचने के लिए रास्ता दें व एंबुलेंस चालक द्वारा किए गए फोन का उत्तर दें। एंबुलेंस की दस या पंद्रह मिनट तक प्रतीक्षा करें, अगर आप प्रशिक्षित नहीं है और आपके पास आवश्यक उपकरण नहीं है तो घायल व्यक्ति को ना छुएं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular