Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाचंडीगढ़ जाने वाले पढ़ ले इस जरूरी खबर को, वरना कल फंस...

चंडीगढ़ जाने वाले पढ़ ले इस जरूरी खबर को, वरना कल फंस जाएंगे इन रूटों पर

- Advertisment -

चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि चंडीगढ़ आने से पहले सोशल मीडिया पर एडवाइजरी देख कर ही निकले

- Advertisment -

चंडीगढ़। चंडीगढ़ जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। जाने से पहले पढ़ ले वरना इन रूटों पर फंस जाने का पूरा खतरा है। दरअसल अमित शाह चंडीगढ़ में कल करोड़ों प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन करने आएंगे। इस वजह से चंडीगढ़ में कुछ रूटों को बंद किया जायेगा। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि चंडीगढ़ आने से पहले सोशल मीडिया पर एडवाइजरी देख कर ही निकले। अमित शाह चंडीगढ़ में कुछ नए करोड़ों कि लागत से तैयार प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखेंगे।

इन रूटों पर दें ध्यान

चंडीगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक सेक्टर 2 और 3 के चौक से लेकर सुखना लेक तक रास्ते पर न आने की सलाह दी है। सुखना पथ पर भी श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज से लेकर संत कबीर स्कूल तक के रास्ते को गृहमंत्री की विजिट के दौरान बंद किया जाएगा। इसके अलावा श्याम मॉल के पास लेबर चौक से लेकर दक्षिण मार्ग पर जीरकपुर तक के लिए रूट को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट्स देखकर ही घर से बाहर निकलें। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कल रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान भी इन रास्तों को बंद किया जाएगा।

इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

गृहमंत्री शाह सेक्टर 26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 375 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। वहीं, 44 ASI और 700 नव नियुक्त कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी है। गृहमंत्री का कार्यक्रम दोपहर बाद का है। वह शहर में करीब 3 घंटे तक रुकेंगे।इसके बाद अमित शाह चंडीगढ़ एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर बिल्डिंग में 88 करोड़ की लागत से तैयार देश के पहले सेंटर फॉर साइबर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

वहीं, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से तैयार हिमाचल बॉयज हॉस्टल के 140 कमरों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के 89 करोड़ की लागत से तैयार न्यू STP प्लांट और रायपुर कला में 50 करोड़ की लागत से तैयार STP प्लांट, रायपुर खुर्द में 40 करोड़ की लागत से बने STP प्लांट, सेक्टर 26 CCET में 18 करोड़ की लागत से प्रशासनिक ब्लॉक, धनास में 45 करोड़ की लागत से 192 टाइप-2 सरकारी मकान और सेक्टर 56 स्थित पलसौरा में करीब 7 करोड़ की लागत से गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

पुलिस को मिलेंगी 25 टाटा सफारी

अमित शाह नए SI और कॉन्स्टेबल की जॉइनिंग के साथ ही पुलिस विभाग को करीब 25 टाटा सफारी व्हीकल देंगे। 3 करोड़ 75 लाख से टाटा सफारी व्हीकल खरीदे गए हैं। शहर में प्रदर्शन और अन्य उपद्रव की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के लिए करीब 75 लाख की लागत से कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल भी पुलिस को दिए जाएंगे।

इन प्रोजेक्ट का रखेंगे नींव पत्थर

अमित शाह कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ-साथ कई नए प्रोजेक्ट का नींव पत्थर भी रखेंगे। इसके लिए यूटी प्रशासन की तरफ से कुछ प्रोजेक्ट चिह्नित किए हैं। इनमें इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में करीब 6.5 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, गवर्नमेंट हाई स्कूल सारंगपुर में 10 करोड़ और करसान में 16 करोड़ की लागत से बिल्डिंग का नींव पत्थर रखने की तैयारी की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular