Saturday, February 22, 2025
Homeस्पेशल स्टोरीये है जापान के लोगों की लंबी उम्र का राज, आप भी...

ये है जापान के लोगों की लंबी उम्र का राज, आप भी अपनाएं इनकी हेल्दी लाइफस्टाइल, जिएंगे 100 साल

क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा जापान के लोग लंबी उम्र जीते हैं। जापान में लोगों की औसतन आयु भी 80 साल के ऊपर है और वहां आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो कि 100 साल या इससे ज्यादा उम्र के हैं। इन सबका कारण हैं उनकी हेल्दी आदतें है। जापानी लोगों की दिनचर्या जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं उनकी स्किन और बाल भी जीवन के अंत तक खूबसूरत रहते हैं। तो, आइए जानते हैं जापान के लोग ज्यादा क्यों जीते हैं।

जापानियों की लंबी और खुशहाल उम्र का राज

एक्टिव रहना

दरअसल जापान को लोग हमेशा किसी न किसी प्रोडक्टिव चीज में व्यस्त रहते है जिससे वो दिमागी और शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं और उनका ध्यान इधर-उधर की फालतू चीजों में लगी लगता। इस तरह से व्यस्त रहने से नए आयडियाज आते रहते हैं जो सेल्फ ग्रोथ के लिए अच्छा संकेत है।

अपनी डाइट में बिल्कुल मीठा नहीं खाना

जापान के लोगों की लंबी उम्र का सबसे बड़ा कारण ये है कि यहां के लोग मीठा नहीं खाते। इससे उनका शरीर डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचा रहता है। इसके अलावा भी शरीर मोटापा और दिल की बीमारियों से भी बचा रहता है।

Matcha Green Tea पीते हैं जापान के लोग

माचा ग्रीन टी हर किसी के लिए फायदेमंद है। इसमें पॉलिफेनॉल्स की अच्छी मात्रा होती है जो कि वेट लॉस में मददगार है। साथ ही ये शरीर में टॉक्सिन्स को साफ करता है और फिर पेट और लिवर के काम काज को बेहतर बनाता है। इसलिए आपको भी माचा ग्रीन टी पीना चाहिए।

80% तक ही पेट भरें

जापानी लोग सिर्फ 80% ही अपना पेट भरते हैं। जापानी लोग ऐसा इसलिए करते हैं जिससे ज्यादा खाना खाने पर उनको आलस और नींद का शिकार ना होना पड़े। 80% पेट भर जाने पर खाने को पचाना भी आसान होता है।

Forest Bathing है खुशी का राज

जापान के लोग Forest Bathing में बहुत विश्वास रखते हैं। यानी कि जंगल में समय बिताना। जंगल में घूमना, वॉक करना और वहां की नेचुरल चीजों को महसूस करना और इनका आनंद लेना। ये सच में नेचर थेरेपी सा है।

स्ट्रेस खत्म करें

जापानी लोग अपने स्ट्रेस को खत्म करने के लिए फैमिली गैदरिंग और दोस्तों के साथ टाइम बिताना काफी पसंद करते हैं। लोगों के साथ टाइम स्पेंड करने से स्ट्रेस कम होता है। इससे आपके रिश्तों में मजबूती भी आएगी।

लक्ष्य पर फोकस करें

हर व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य का होना बेहद जरूरी है। इससे उसके जीवन को दिशा मिलती है। आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या चाहिए? लक्ष्य होने पर व्यक्ति रुटीन फॉलो करके आपने जीवन को आकार देने का प्रयास करता है। अपने बिजी शेड्यूल से अपने लक्ष्य के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।

समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना

जापानी लोग 8-9 घंटे की नींद जरूर लेते है। उनका मानना है कि अच्छी नींद लेने से स्ट्रेस काफी कम होता है। जापान को अक्सर उगते सूरज की भूमि कहा जाता है, वहां जल्दी उठना एक व्यापक प्रथा है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत सूर्योदय से करते हैं और यही आपको स्ट्रेस फ्री जीवन जीने में मददगार है। जल्दी उठने, सुबह के सूरज के संपर्क में आने से, आपकी प्राकृतिक घड़ी रीसेट हो जाएगी और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular