Sunday, April 28, 2024
Homeखेल जगतये मशहूर पूर्व क्रिकेटर निकला ठग, होटल ताज और ऋषभ पंत को...

ये मशहूर पूर्व क्रिकेटर निकला ठग, होटल ताज और ऋषभ पंत को लगाया डेढ़ करोड़ का चूना…

हरियाणा। एक मशहूर पूर्व क्रिकेटर के बहुत बड़े ठग का मामला सामने आया है। दरअसल हरियाणा के पूर्व क्रिकेटर रह चुके मृणांक को दिल्ली एयरपोर्ट से एक ठग के इल्जाम में अरेस्ट कर लिया गया है। मृणांक सिंह ने अपनी पूर्व क्रिकेटर के बलबूते होटल ताज को पांच लाख और ऋषभ पंत को डेढ़ करोड़ का चूना लगाया है। अन्य लोगों को भी वो करोड़ों का चुना लगा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के अंडर-19 टीम के पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से पकड़ा गया है। वह हांगकांग भाग रहा था। इस दौरान उसने खुद को सीनियर आईपीएस अफसर बताकर जांच अधिकारियों पर रौब गालिब करने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह होटल ताज और भारतीय टीम के विकेटकीपर रहे ऋषभ पंत को करोड़ों का चूना लगा चुका है।

दरअसल, 25 वर्षीय मृणांक सिंह को लग्जरी लाइफ जीने का शौक है। वह महंगे रेस्तरां में खाना और फाइव स्टार होटलों में रहना पसंद करता है। इसे पूरा करने के लिए उसने क्राइम का रास्ता अपनाया। महिलाओं, खेल के सामान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों को धोखा देने के लिए मृणांक ने खुद को मुंबई इंडियंस टीम टीम का खिलाड़ी बताया। अगर वह कभी पकड़ा जाए, इसके लिए उसके पास एक बैकअप पहचान भी थी।

4 साल खेला था आईपीएल
मृणांक ने आईपीएल में 2014 से 2018 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। इसका उसने भरपूर फायदा उठाया। 2022 में मृणांक एक सप्ताह के लिए दिल्ली के ताज पैलेस होटल में रुका था। लेकिन 5.53 लाख का बिल चुकाए बिना लक्जरी होटल छोड़ दिया। कर्मचारियों से कहा कि वह एक क्रिकेटर हैं और एडिडास भुगतान करेगा। होटल के कर्मचारियों ने उस पर विश्वास किया और बैंक डिटेल शेयर किया। पुलिस ने कहा कि उसने 2 लाख के लेनदेन की एक आईडी शेयर की, लेकिन यह फर्जी निकली। होटल ने बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना फोन बंद कर दिया।

रिश्तेदारों से बोला झूठ

मृणांक को आभास हो गया था कि उसके पीछे पुलिस पड़ी है। इसलिए उसने अपने परिचितों को विश्वास दिलाया कि वह दुबई में बस गया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया। इस घटना के एक साल बाद 25 दिसंबर को हांगकांग भागने की कोशिश में वह पकड़ा गया। हिरासत में लिए जाने पर उसने खुद को कर्नाटक पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक कुमार बताया और गिरफ्तारी से बचने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन किया। लेकिन पोल खुल गई।

कभी IPS बनता तो कभी क्रिकेटर
कई मौकों पर मृणांक ने खुद को एक क्रिकेटर या कर्नाटक के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया। उसने क्रिकेटर ऋषभ पंत सहित कई लोगों को धोखा दिया। पुलिस ने पाया कि उसने 2020-2021 में पंत से 1.63 करोड़ की धोखाधड़ी की। उसके अन्य पीड़ितों में कैब ड्राइवर, युवतियां, बार, रेस्तरां आदि शामिल हैं। इस ठग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 40,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां उसने अपनी लग्जरी लाइफ की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
पुलिस ने उसके फोन को स्कैन किया और महिलाओं के साथ उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें पाईं और कहा कि उसके फोन पर आपत्तिजनक सामग्री मौजूद थी, जिसमें उसका ड्रग्स खरीदने में शामिल होना भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई मामले दर्ज हैं।

दो दिन की हिरासत में मृणांक
पुलिस ने कहा कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से वाणिज्य स्नातक है। उन्होंने राजस्थान में ओपीजेएस विश्वविद्यालय से मानव संसाधन में एमबीए किया। परिवार ने उससे रिश्ते तोड़ दिए हैं। आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और जांच जारी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular