Friday, August 14, 2026
Homeमध्य प्रदेशन गहने, न पैसे और न कोई सामान, यहां तो चोरों ने...

न गहने, न पैसे और न कोई सामान, यहां तो चोरों ने कर डाली अनोखी चोरी

मध्य प्रदेश: भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने घर से सोने-चांदी, पैसे या कोई कीमती सामान नहीं चुराया, बल्कि यहां पर चोर दो मंजिल के मकान की छत से 35 कबूतरों को पिंजरे में भरकर फरार हो गए।

इस चोरी की घटना के बाद कबूतर पालने वाले युवक जुनैद ने शहर के अलग-अलग जगहों पर लगने वाले पक्षियों के बाजार में भी जाकर कबूतरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अब उस युवक ने चोरी की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।

पिंजरे समेत ले गए कबूतर

कबूतर मालिक जुनैद ने बताया कि, रात 2:30 बजे उसने कबूतरों को दाना पानी देकर एक वीडियो बनाया। फिर वो अपने कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद वो जब सुबह उठकर कबूतरों को देखने पहुंचा तो पिंजरा समेत कबूतर गायब थे। चोरी किए गए कबूतरों में 33 सफेद रंग के जबकि दो काले रंग के कबूतर शामिल है।

कबूतरों ने बनाया था रिकॉर्ड

जुनैद ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर कबूतर चोर की तलाश कर रही है। जुनैद ने बताया कि उसके कबूतर क्षेत्र में होने वालीउड़ान प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। 4 जून 2023 को एक स्पर्धा में उसके कबूतर ने लगातार 11 घंटे 50 मिनट तक उड़ान भरकर पहले स्थान पर आया था और इनाम दिलाया था।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular