Sunday, May 19, 2024
Homeदुनियाइजराइल और हमास युद्ध के कारण महंगी होगी स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन...

इजराइल और हमास युद्ध के कारण महंगी होगी स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन समेत ये चीजें

- Advertisment -
- Advertisment -

इजराइल और हमास युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। इस युद्ध में अन्य देश भी कूद पड़े हैं जिसको देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा है कि ये युद्ध अभी खत्म होने वाला है। इजराइल और हमास युद्ध के कारण भारत को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले रुस और यूक्रेन युद्ध का असर भारत में देखने को मिला था। जिसके कारण गेहूं, चावल समेत रिफाइंड तेल के दामों में इजाफा देखने को मिला था।

इजराइल और हमास युद्ध से लोगों के घरों का बिगड़ेंगा बजट 

इजराइल और हमास युद्ध के कारण ग्लोबल कच्चे तेल की आपूर्ति से लोगों के घर का बजट  बिगड़ सकता है। इससे जुड़े प्रोडेक्ट्स की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। बीते सप्ताह के दौरान कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी और इसके दाम में इजाफा हुआ था।

कच्चे तेल की बढ़ेगी कीमत

आशंका जताई जा रही है कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जारी युद्ध में ईरान भी एंट्री मार सकता है। यदि ईरान इस युद्ध में आगे आता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा क्योंकि ईरान कच्चे तेल का बड़ा उत्पादक देश है।

इन प्रोडेक्टस की कीमत में होगा इजाफा 

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये युद्ध कुछ और दिनों तक जारी रहता है तो जीवाश्म ईंधन पर निर्भर वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़ेंगे। बताया जा रहा है कि स्मार्ट टेलीविजन, वॉशिंग मशीन और अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की संभावना है।

अभी भारतीय मार्केट में फेस्टिव सीजन के लिए इन चीजों के स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिस कारण इनकी कीमतें स्थिर रहेंगी। लेकिन इसके बाद वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित होने से प्लास्टिक और अन्य वस्तुओं के दाम में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- नवरात्रों पर माता वैष्णो देवी का दर्शन करने वालों के लिए खुशखबरी

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular