Friday, August 14, 2026
HomeहरियाणारोहतकHTET परीक्षा केंद्रों में नहीं होगा कोई बदलाव, हरियाणा बोर्ड ने जारी...

HTET परीक्षा केंद्रों में नहीं होगा कोई बदलाव, हरियाणा बोर्ड ने जारी किया आदेश

शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचटेट परीक्षा-2024 का आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जा रहा है। 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी) एवं 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालय/संस्थानों में कुल 673 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा की अनिवार्यता के दृष्टिगत विद्यालय/संस्थान उनके भवन में स्थापित परीक्षा केन्द्रों में कोई भी बदलाव नहीं करवा सकेंगे।

त जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार ने बताया कि एचटेट परीक्षा-2024 का संचालन 26 व 27 जुलाई के स्थान पर अब 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय/सस्थानों के मुखियाओं द्वारा 26 व 27 जुलाई के लिए दी गई सहमति के आधार पर ही 30 व 31 जुलाई, 2025 के लिए उनके भवन में परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु विद्यालय/संस्थान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय/संस्थान में स्थापित परीक्षा केन्द्रों को किसी भी अवस्था में नहीं बदला जाएगा। इस बारे सभी विद्यालय/संस्थान मुखियाओं को शिक्षा बोर्ड कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से भी सूचित किया जा चुका है।

ज्ञात रहे कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को सायंकालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी, लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को प्रात: कालीन सत्र में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा भी इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को सायंकालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी। सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध होंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular