Monday, April 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में भाई की जन्मदिन पार्टी पर DJ पर हुआ था झगड़ा,...

रोहतक में भाई की जन्मदिन पार्टी पर DJ पर हुआ था झगड़ा, युवक ने कोर्ट में दी गवाही तो मारे सूए

रोहतक। रोहतक में एक डेयरी संचालक पर सुओ से जानलेवा हमला कर दिया गया। संचालक के झगडे में गवाह है और हमलावर उसे गवाही देने से रोक रहा था। युवक ने मना किया तो उस पर सूओं से जानलेवा हमला कर दिया। डेयरी संचालक करीब 7 माह पहले अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी में DJ पर हुए झगड़े में गवाह है।

गांव भैंसरु खुर्द निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने डेयरी फार्म किया हुआ है। मई 2022 में उसके भाई के जन्मदिन पर कार्यक्रम था और DJ बजाया जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही दीपक आया और वहां मौजूद गांव बसाना निवासी रणधीर के साथ झगड़ा करने लगा। दीपक ने लोहे के पाइप रिंच से रणधीर के सिर में वार किया। जिसमें रणधीर को गंभीर चोटें आई। वहीं इस घटना की शिकायत पुलिस को भी दी। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। फिलहाल यह केस कोर्ट में चल रहा है।

रोहतक
कंधे पर चोट दिखाते हुए रवि

रवि ने बताया कि उक्त झगड़े के केस में वह खुद गवाह है। वहीं अब दीपक जमानत पर बाहर आया हुआ है। 9 जनवरी को इस केस में कोर्ट की तारिख भी थी। बीती रात को वह अपनी डेयरी में सोया हुआ था। इसी दौरान वहां पर दीपक आया और बोला कि तुम गवाह हो और तुम्हें कोर्ट में गवाही नहीं देनी। आरोपी दीपक ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दीपक धमकी देने के बाद उसके चाचा रामबीर के मकान पर चला गया। जहां दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर गाली-गलौच किया। इसी दौरान रवि भी डेयरी से अपने चाचा रामबीर के मकान की तरफ पैदल ही जा रहा था और दीपक दोबारा मिल गया।

रवि ने बताया कि आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि जितने भी गवाह हैं, सभी को जान से मार दूंगा। वहीं देखते ही देखते दीपक ने सुए से रवि पर हमला कर दिया। जो उसके कंधे व पीट पर सुआ लगने के कारण घायल हो गया। वहीं रामबीर को आता देख आरोपी सुआ लेकर वहां से फरार हो गया। इस झगड़े के बाद रामबीर व सागर आरोपी के घर पर उलाहना देने के लिए गए। जहां आरोपी का बड़ा भाई मिला, उसने भी दोनों के साथ झगड़ा किया। इसी दौरान आसपास के लोग एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। इधर, घायल को उपचार के लिए सांपला CHC में लेकर गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने भी मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular