Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में सुबह से खिली धूप, लेकिन शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत,...

हरियाणा में सुबह से खिली धूप, लेकिन शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, जानें पूरे प्रदेश के मौसम का हाल

- Advertisment -
- Advertisment -

हिसार। हरियाणा के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। मंगलवार सुबह शीतलहर चलने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान में फिर से काफी कमी आई है। पूरे प्रदेश में अच्छी धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं के चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात है कि आने वाले दिनों में भी इस परेशानी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। लेकिन राहत की बात सिर्फ इतनी है कि दो दिनों के बाद दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हवाओं ने किया वायु गुणवत्ता में सुधार

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सोनीपत का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वायु गुणवत्ता में सुधार कर दिया है। सुबह एक्यूआई 75 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 113 दर्ज किया गया था। वहीं झेलम एक्सप्रेस, गीता जयंती, ऊंचाहार व दादर एक्सप्रेस रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हरियाणा के अंबाला जिले में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हिसार में 10.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, करनाल में 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, नारनौल में 9 डिग्री तापमान, रोहतक में 12.8 डिग्री तापमान, भिवानी में 10.1 डिग्री तापमान और सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीँ राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह कोहरा, दोपहर को धूप के बाद भी राहत नहीं

हरियाणा के तमाम जिलों में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। रोहतक में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह 8:00 बजे बाद हल्की धूप खिली। ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से रही। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री रहा। सुबह कोहरे के साथ मौसम में नमी बनी रहेगी। जींद में दिन की शुरुआत धुंध से हुई। साथ ही सुबह धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हवा की गति 5 किलोमीटर रही।

रेवाड़ी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कोहरा अधिक पड़ने की वजह से ठंड फिर से बढ़ चुकी है। शीत लहर भी चल रही है। सुबह का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

नारनौल में चार दिन की राहत के बाद कोहरे ने फिर वाहनों की रफ्तार रोक दी है। वहीं कोहरे के साथ शीत लहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में मंगलवार सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। 8:00 के बाद धूप खिली। न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों में दो डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की सुधरी गुणवत्ता एक्यूआई 59 रहा। सुबह हल्की सर्द हवा चली।

बहादुरगढ़ वासियों को मंगलवार को साफ ऑक्सीजन मिली। एक्यूआई हरे रंग में 75 पर दर्ज किया गया। झज्जर में तीन दिन की राहत के बाद मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। अल सुबह गहरा कोहरा छाया हुआ था, लेकिन शीतलहर के चलते कोहरा छटने लगा हैं। आसमान में बादलवाही छाई हुई हैं। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।

फसलों को हुआ बारिश से फायदा

कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों को इस बारिश से फायदा भी हुआ और गेहूं की फसल के लिए अच्छा बताया गया। . किसानों को इस बार गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद है। भिवानी के कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार फोगाट ने बताया कि भिवानी जिले में रबी की फसल का लगभग 7 लाख एकड़ एरिया है। जिसमें सरसों, गेहूं, चना, जौ की बुवाई की गई है। बारिश मुख्य रूप से गेहूं और सरसों के लिए काफी फायदेमंद होता है। उन्होंने बताया कि सरसों का तीन लाख 55 हज़ार एकड़ का एरिया है और गेहूं का 2 लाख 58 हज़ार एकड़ है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular