Friday, October 4, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवझारखंड में कोई गैर नहीं, आपस में कोई बैर नहीं- सूर्य सिंह...

झारखंड में कोई गैर नहीं, आपस में कोई बैर नहीं- सूर्य सिंह बेसरा

दिल्ली में पत्रकारों को झाड़खंड गौरव सम्मान

गरिमा टाइम्स
नई दिल्लीः
अलग झारखंड प्रदेश के लिए आंदोलन के सशक्त जनकों में से एक एवं आजसू के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने दिल्ली के कंस्टीच्यूशन क्लब में झारखंड चुनाव में तीसरे विकल्प झारखंड नवनिर्माण महासभा के नेता की हैसियत से प्रदेश में समरसता के अपने नैरेटिव का ऐलान किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि झारखंड में कोई गैर नहीं और आपस में कोई बैर नहीं।

करीब 25 साल पहले झारखंड राज्य बनने के बाद झारखंड में आदिवासी और बाहरी (दिकु) का सवाल एक संवेदनशील मसला रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए इस मसले को समय समय पर हवा भी दी जाती रही है। इस मौके पर दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकारों को झारखंड गौरब सम्मान से भी नवाजा गया।

इस मौक पर झारखंड बनने से लेकर आज तक के सफर पर एक बुकलेट का वितरण किया गया जिसमें एक श्वेतपत्र भी निहित है। वक्ताओं ने इस बात को रेखांकित किया कि इतने वर्षों बाद भी जिस लक्ष्य के लिए अलग राज्य का निर्माण हुआ उन अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया गया है। झारखंड के लोगों को लगातार छला गया है। उन्होंने ऐलान किया कि झारखंड नवनिर्माण महासभा ( जनमत) तीसरे विकल्प के रूप में झारखंड के नवनिर्माण के लिए कटिबद्ध है और आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए कृतसंकल्प है।

आज कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया,दिल्ली में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति झारखंड गौरव सम्मान का वितरण किया गया। आगामी झारखंड चुनावों को देखते हुए युवा संकल्प पत्र को ध्यान में रखते हुए पूरे देश से सैकड़ों  की संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यराम के आयोजन सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आदिनीति डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  राकेश कुमार सिंह जी ने इस  कार्यक्रम की आपार सफलता का सारा श्रेय झारखंड के पूर्व विधायक श्री सूर्य सिंह बेसरा को दिया।

इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा,पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व सांसद प्रत्याशी संजय मेहता,  पूर्व आई.बी के पूर्व सहायक निदेशक अधिकारी जंग बहादुर सिंह, समाजसेविका पारुल सिंह, शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. भरत झा, आईआईटी कानपुर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमरीका की स्कॉलर नितिशा बेसरा, इंपीरियल कॉलेज लंदन के बी. एस महतो,टाटा स्टील के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह के अलावा गरिमा टाइम्स के राजनीतिक संपादक धनंजय कुमार, आज तक के मैनेजिंग एडिटर सुप्रिया प्रसाद जी, न्यूज, सी एन एन न्यूज 18 की संपादक अरुणिमा, जी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार गरिमा टाइम्स के राजनीतिक संपादक धनंजय कुमार रवि त्रिपाठी , संतोष ठाकुर, जितेंद्र पांडे और मीडिया जगत की कई जानी मानी हस्तियों को इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular