Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकचोरी : किला रोड पर शॉपिंग के लिए आई महिला का पैसों...

चोरी : किला रोड पर शॉपिंग के लिए आई महिला का पैसों से भरा पर्स चोरी

- Advertisment -

ऑटो में घर जाने के लिए हुई सवार, साथ बैठी महिला ने किया हाथ साफ़, पर्स में करीब 15 हजार कैश और सोने की चेन थे, मामला दर्ज

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के बाजारों में चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। शहर का किला रोड बाजार सुरक्षित नहीं है। आये दिन ग्राहकों के रूप में चोर बाजार में घूम रहे हैं और शॉपिंग पर आये लोगों के कीमती सामान पर हाथ साफ़ कर रहे हैं। शुक्रवार को खरीददारी करके घर जा रही महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ऑ​​​टो में सवार होकर घर जा रही थी। बीच रास्ते में एक महिला ऑटो में सवार हुई और पर्स को चोरी करके फरार हो गई। घटना का पता उस समय लगा, जब वह घर पहुंची और पर्स संभाला। उस समय थैली खाली मिली, उसमें पर्स नहीं था।

दिल्ली के टिकरी कलां निवासी दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किला रोड बााजर में कपड़े खरीदने आई थी। इसी दौरान वह अपनी बहन रोशनी व संतोष के साथ जूते खरीदने चली गई। जूते खरीदने के बाद वह अपनी बहनों के साथ ऑटो रिक्शा में घर जाने के लिए बैठ गई। गोहाना अड्डा से एक महिला भी ऑटो में बैठ गई। उक्त महिला सुखपुरा चौक पर उतर गई। जब वे घर पहुंची और थैली में अपना पर्स चेक किया तो उसे नहीं मिला। उनकी थैली से पर्स चोरी हो चुका था। उन्होंने कहा कि ऑटो में बैठी महिला ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

दर्शना देवी ने बताया कि उसके पर्स में 15 हजार रुपए नकद, 3 तोले सोने की चेन, PNB का ATM कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। जिन्हें चोरी कर लिया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी महिला का सुराग नहीं लग पाया, तलाश जारी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular