Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज हुई पूूरी - मुख्यमंत्री...

रोहतक के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज हुई पूूरी – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

- Advertisment -

- कच्चा बेरी रोड पर रेलवे ऊपरगामी पुल का उद्घाटन कर शहरवासियों को दिया दिवाली का तोहफा- 47 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से 1150 मीटर लम्बी व 7 मीटर चौड़े पुल का किया गया है निर्माण- प्रदेश में अब तक 62 रेलवे ऊपरगामी पुल निर्मित- प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं में किया जा रहा है सुधार

- Advertisment -

रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 47 करोड़ रुपये अधिक की धनराशि से नवनिर्मित संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल समपार संख्या-60 (कच्चा बेरी रोड़) का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन कर जिला वासियों को दीपावली त्योहार का उपहार दिया। मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। अब शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी है। इस रेलवे ऊपरगामी पुल की लम्बाई 1150 मीटर तथा चौड़ाई 7 मीटर है। उन्होंने जिलावासियों को दीपावली त्योहार उत्सव की शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्ïघाटन समारोह में अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित रेलवे ऊपरगामी एलीवेटिड सडक़ का नाम महान संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखा गया है ताकि इस सडक़ से गुजरने वाले हर व्यक्ति को उनकी शिक्षाओं व संदेश से प्रेरणा मिलती रहे। संत नामदेव जी ने गीता, रामायण व महाभारत जैसे गं्रथों का मराठी भाषा में अनुवाद कर ज्ञान के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 62 रेलवे ऊपरगामी पुलों के निर्माण पर 1151 करोड़ रुपये खर्च किये गए है, 50 आरओबी पर कार्य जारी है, प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया गया है, 20 नए राष्टï्रीय राजमार्ग घोषित किये गए है, 8 राष्टï्रीय राजमार्गों का कार्य पूर्ण किया गया है तथा 12 राष्टï्रीय राजमार्गों पर कार्य जारी है। रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर 70 हजार करोड़ रुपये की राशि से दिल्ली से पानीपत मार्ग पर प्रथम चरण में सुविधा मिलेगी।

डबल इंजन सरकार ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा- सांसद डॉ. अरविंद शर्मा

स्थानीय स्तर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने उद्ïघाटन किया तथा नारियल तोडक़र एलीवेटिड सडक़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने वर्षों पुरानी लोगों की मांग को पूरा करते हुए शहरवासियों को दीपावली का तोहफा दिया गया है, जिससे विभिन्न गांवों तथा शहर की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि इस एलीवेडिट सडक़ का नामकरण संत नामदेव जी महाराज के नाम पर किया गया है। सरकार द्वारा संत महात्माओं की शिक्षाओं व संदेश को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 60 रेलवे ऊपरगामी पुलों का निर्माण किया गया है। प्रथम चरण में प्रदेश में दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो का कार्य पूर्ण होगा। सरकार द्वारा मेट्रो रेल के केएमपी तक विस्तार को स्वीकृति प्रदान की गई है तथा मेट्रो रेल का सांपला तथा रोहतक तक विस्तार करने के प्रयास जारी है। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा सरकार द्वारा दिल्ली से झज्जर को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

शहर को जाम मुक्त करने का सपना हुआ पूरा – पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने नवनिर्मित संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल समपार संख्या-60 (कच्चा बेरी रोड़) के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण से शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड से स्थानीय डॉ. भीमराव अम्बेडर चौक तक पहले ही एलीवेटिड सडक़ को शुरू किया जा चुका है, जिसके शुरू होने से पुराना बस अड्डïा, भिवानी स्टैंड, शांतमई चौक व सर छोटूराम चौक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि कच्चा बेरी रोड़ के एलीवेटिड रोड़ को निर्धारित अवधि में पूरा किया गया है। इसके निर्माण से विभिन्न गांवों तथा शहर की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मनीष ग्रोवर ने कहा कि इससे पूर्ववर्ती सरकारों ने लोगों की पुरानी मांग को पूर्ण करने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया। वर्तमान सरकार द्वारा लोगों की मांग को पूरा किया गया है तथा सरकार द्वारा शीघ्र ही चारा मार्केट में 34 दुकानें भी उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि 2024 में जनता का आशीर्वाद मिला तो वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक से दिल्ली बाईपास तक एलीवेडिट सडक़ का निर्माण करवाकर शहर को पूरी तरह जाम मुक्त करने का प्रयास करेंगे।

मेयर मनमोहन गोयल ने कच्चा बेरी रोड़ ऐलीवेटिड सडक़ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर लोगों को दिवाली का तोहफा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के सराहनीय प्रयास रहे है। उन्होंने शहरवासियों को दीपावली की शुभ कामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि इस सडक़ का नामकरण संत नामदेव जी महाराज के नाम पर करके मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों को मान-सम्मान दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठï उपमहापौर राजकमल सहगल, भाजपा के वरिष्ठï नेता शमशेर खरकड़ा, राजकुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। भाजपा के जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका तथा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योत्सना रोहिल्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सांसद व पूर्व मंत्री का किया गया भव्य अभिनंदन

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का विभिन्न संस्थाओं तथा विभिन्न समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नामदेव सभा द्वारा महामाला से अतिथिगणों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, उपायुक्त अजय कुमार, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, वरिष्ठ नेता शमशेर खरकड़ा, बी एंड आर के अधीक्षक अभियंता सुखबीर सिंह, एक्सईएन राहुल चहल, वरिष्ठ उपमहापौर राजकमल सहगल, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, अजय बंसल, भाजपा युवा नेता हिमांशु ग्रोवर, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योत्सना रोहिल्ला, वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन, दीपू नागपाल, सतीश आहूजा, धर्मबीर शर्मा, राजकुमार शर्मा, नामदेव सभा के प्रधान राजेंद्र रोहिल्ला, उपप्रधान अशोक रोहिल्ला, महामंत्री संजीत रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष सतनारायण रोहिल्ला, विपिन गोयल, नवीन नैन, चौबीसी मंडी प्रधान विकास गुप्ता, विजय गुप्ता बाबा, राजेश लूम्बा टीनू, हरिओम भाली, हरिश गिरधर, रेनू डाबला, राजकुमार खुराना, नरेंद्र खट्टïर, सोनू छाबड़ा, सूरजमल किलोई, सुरेश किराड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, जयभगवान जांगड़ा, राजीव भांकर, राजकुमार सुनारिया, ओम प्रकाश बागड़ी, मनोज मक्कड़, कुलविंद्र सिक्का, मीना अटकाण सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular