Friday, May 3, 2024
Homeदेशपति ने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया

पति ने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया

- Advertisment -
- Advertisment -

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में मणिपुर जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां आदिवासी महिला को निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आयी। इस घटना में पीड़ित महिला के पूर्व पति समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में बीजेपी प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है और उनसे इस घटना के संबंध में जवाब मांगा है।

पूर्व पति और रिश्तेदारों ने मिलकर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया। पीड़िता ने अपने पति कान्हा गमेती के अलावा सूरज, बेनिया, नेतिया, नाथू और महेंद्र के खिलाफ जबरन बाइक पर ले जाने और गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला दर्ज कराया है।

https://twitter.com/Anshuman_BJP1/status/1697664853450875098?s=20

बताया जा रहा है कि महिला चार दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, परिवार को इसका पता चला तो उसका पीछा कर उसे पकड़ा और ये शर्मनाक काम किया।

घटना पर बीजेपी ने की सरकार की निंदा 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। वहीं इस घटना पर  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और घुमाया गया। पुलिस अनजान! मीडिया का कहना है कि पहले तो एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई..गहलोत सरकार में महिलाओं और खासकर दलितों और आदिवासियों के खिलाफ अपराध चरम पर हैं! क्या यह है, लड़की हूं लड़ सकती हूं? आज राहुल और प्रियंका कहां हैं? मुंबई में व्यस्त हैं? क्या वे अब कम से कम गहलोत को बर्खास्त करेंगे?

 

ये भी पढ़ें- आज मनाई जा रही है कजरी तीज, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular