Friday, November 21, 2025
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा में फिर बाहर निकला जाट आरक्षण का जिन्न, रोहतक में कल...

हरियाणा में फिर बाहर निकला जाट आरक्षण का जिन्न, रोहतक में कल सर्वजातीय संसद का आयोजन

रोहतक। हरियाणा में एक बार फिर जाट आरक्षण की मांग उठने लगी है। जिसको लेकर शनिवार को मांडोठी टोल पर सर्वजातीय संसद का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस सर्वजातीय संसद में जाट आरक्षण को लेकर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। वहीं इसमें सम गौत्र शादी पर रोक लगाने की मांग के विषय को भी उठाया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को रोहतक में राष्ट्रीय किसान नेता एवं पब्लिक वॉइस संगठन के अध्यक्ष रमेश दलाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए दी।

मंडल कमीशन की रिपोर्ट

रमेश दलाल ने कहा कि सर्वजातीय संसद में सम गौत्र विवाह के मुद्दे का उठाया जाएगा। इसको कानून में अवैध करार देने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। उन्होंने जाट आरक्षण को लेकर कहा कि जिस मंडल कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी का आरक्षण दिया गया। उस रिपोर्ट में जिन जातियों का नाम नहीं था, उन्हें भी आरक्षण मिला, लेकिन शामिल होने के बाद जाटों को नहीं मिला।

पाकिस्तान का जाट क्यों समझते हैं

रमेश दलाल ने कहा कि यहां के जाट को पाकिस्तान का जाट क्यों समझा जाता है। केंद्र व राज्य की सूची में जाट सहित 6 जातियों को शामिल किया जाए। आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार आरक्षण दे। देश सेवा व खेलों में जाटों का अहम योगदान रहा है। अब सर्व जाति ससद में जाट आरक्षण सहित अन्य मांगों पर लोगों से विचार विमर्श करके आगे का फैसला लिया जाएगा।

तैयारियां जोरों पर

उन्होंने मौके पर जाकर सर्वजातीय संसद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वहीं मांडोठी, भुपानिया, मेहंदीपुर और आसौदा के लोगों ने मोर्चा संभाला हुआ है। एक तरफ लोगों के लिए खाने की तैयारी हलवाई कर रहे है तो दूसरी तरफ एक एकड़ में टेंट लगाया जा रहा है। मजबूत स्टेज बनाने के चार ट्रैक्टर की ट्रॉली को जोड़कर स्टेज बनाई जा रही हैं।

RELATED NEWS

Most Popular