Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हेल्थ कैपों का आम...

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हेल्थ कैपों का आम जनता उठा रही है लाभ,जुड़ रहे हैं हजारों लोग

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़।हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही यात्रा से प्रतिदिन प्रदेश के हजारों लोग जुड़ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोड़ कर एक अनूठा रूप दिया है जिससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान ना केवल विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही बल्कि पात्र नागरिकों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जा रही है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूरे प्रदेश में आज तक 2075 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोग ले रहे हैं लाभ

यात्रा के दौरान अब तक 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग करवाई। एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 9181 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। यात्रा के दौरान 63355 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किये गए। इस दौरान 4476 लोगों आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 1722 लोगों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली।

यात्रा के दौरान 10553 महिलाओं को, 18773 विद्यार्थियों, 2990 स्थानीय खिलाडिय़ों तथा 2751 स्थानीय कलाकरों को अवार्ड भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो जाए। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक और सभी वर्ग के लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। यदि सभी लोग इससे जुड़ेंगे तो निश्चित ही भविष्य में भारत वैश्विक मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के माध्यम से यह प्रयास करना चाहते हैं कि गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए बनाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे और पात्र लोगों को उनका लाभ मिले।

प्रदेश सरकार अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह यात्रा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। एक ही स्थान पर लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह संकल्प यात्रा प्रदेश के हर गांव और हर वार्ड में पहुंच कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित होगी। योजनाओं की जानकारी लेने, पात्रों द्वारा मौके पर ही राशन कार्ड बनाना, परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण करवाना, स्वास्थ्य विभाग की स्टॉल पर स्वास्थ्य जांच इत्यादि योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जा रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular