Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वार हॉकी स्टेडियम के नाम को लेकर असमंजस हुआ खत्म, सीएम धामी...

हरिद्वार हॉकी स्टेडियम के नाम को लेकर असमंजस हुआ खत्म, सीएम धामी मिले वंदना कटारिया से

Haridwar Stadium: बीते कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी वंदना कटारिया हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम बदल जाएगा. इस पर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा था. इसके बाद सरकार को सफाई देनी पड़ी. अब खुद सीएम धामी हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से मिलने के लिए पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने वंदना कटारिया को आश्वसान दिया कि स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रहेगा. इसमें कोई बदलाव नहीं होगा.

Image

Haridwar Stadium: नहीं बदला जाएगा हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम

वंदना ने कहा कि उन्हें समाचारों के माध्यम से स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी मिली थी. जिसे जानकर उन्हें बहुत दुख हुआ था. हॉकी खिलाड़ी ने कहा यह उनके नाम का सवाल नहीं एक खिलाड़ी के सम्मान की बात थी. उन्होंने कहा आज सीएम धामी से मुलाकात कर इसे लेकर हो रहे असमंजस को दूर कर दिया गया है. उन्होंने कहा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है.

धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील 

बिना किसी का नाम लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा लोग उनके साथ खड़े हुए, वे उन लोगो से अपील करती है कि वे धरना प्रदर्शन खत्म करें. हॉकी खिलाड़ी ने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा किया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है.

Image

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular