Friday, January 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशT20 World Cup : भारत की महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम ने...

T20 World Cup : भारत की महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया

T20 World Cup :  भारत की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

कुआलालंपुर के बेयुमास ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान रेनेके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

महिला क्रिकेट टीम ने पहले  गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया।इसके बाद भारतीय टीम ने एकतरफा मुकबाले में टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर टारगेट को हासिल कर लिया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

भारतीय टीम की ओर से त्रिशा ने 3 विकेट हासिल किए। वैष्णवी, आयुषी और परुनिका सिसौदिया ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। शबनम शकील को एक विकेट मिला। वहीं गोंगाडी त्रिशा का बैंटिग में भी कमाल का प्रदर्शन रहा। उन्होंने 33 रन बनाएं वहीं और सानिका 22 गेंद में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं कमालिनी आठ रन बना सकीं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular