Saturday, May 11, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आठ घंटे में दो सगे भाईयों की संदिग्ध मौत, पुलिस...

रोहतक में आठ घंटे में दो सगे भाईयों की संदिग्ध मौत, पुलिस करवाएगी पोस्टमार्टम

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के सुभाष नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब 8 घंटे के अंतराल पर दो भाइयों की संदिग्ध मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक हफ्ते से कुछ बीमार थे। दोनों को पेट में इंफेक्शन की वजह से दस्त की परेशानी थी। लेकिन परिजन कह रहे हैं कि एक भाई को नशे की लत थी और दूसरा कुछ दिन से बीमार था। दोनों की संदिग्ध मौत के बाद अब सिविल लाइन थाना पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी।

परिवार में फैला मातम

सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी कमल के बेटे 25 वर्षीय नवीन की मौत हो गई है, जबकि छोटे बेटे 23 वर्षीय अभिनव उर्फ बन्नू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोपहर सूचना मिली कि अभिनव ने भी दम तोड़ दिया है। जबकि नवीन की घर पर ही मौत हुई थी। परिवार में मातम फैल गया।

छोटे बेटे का करवाएंगे परिजन पोस्टमार्टम

परिजन दोपहर सिविल लाइन थाने में पहुंचे। बोले, बड़ा लड़के नवीन की बीमारी की वजह से घर पर ही मौत हुई। जबकि छोटा बेटा अभिनव नशा करने का आदी था। उसने अस्पताल में दम तोड़ा है। वे छोटे बेटे का ही पोस्टमार्टम करवाएंगे। पुलिस अब छोटे बेटे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपेगी। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार होगा।

नशे से पहले भी उजड़ चुके हैं परिवार

शहर में नशे का नेटवर्क दूर तक फैला है। पहले भी नशे की वजह से मौत हो चुकी हैं। मस्तनाथ विवि के हास्टल में छात्र का शव मिला था। आरोप था कि उसे नशे के इंजेक्शन दिए गए। आजादगढ़ में दो महिलाओं की हत्या हो चुकी है। आरोप है कि नशे के लिए पैसे न देने पर बेटों ने ही हत्या की है। खोखराकोट इलाके में एक युवक का झाड़ियों में शव मिला था। आरोप है कि एक दंपति ने उसे नशे की ओवरडोज दी। ताकि वह उनके घर पर काम करता रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular