Wednesday, December 17, 2025
Homeपंजाबश्री दरबार साहिब के बाहर बैठे सुखबीर सिंह बादल पर चली गोली

श्री दरबार साहिब के बाहर बैठे सुखबीर सिंह बादल पर चली गोली

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अमृतसर में श्री दरबार साहिब के बाहर फायरिंग हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया है। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान कैबिनेट में मंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेता आज (बुधवार) दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे।

इसी बीच सुखबीर सिंह बादल को गोली मार दी गई है। राहत की बात ये है कि सुखबीर सिंह बादल को गोली नहीं लगी। फायरिंग के दौरान सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गये। इस बीच शूटर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नारायण सिंह चौड़ा जो कि डेरा बाबा नानक का रहने वाला है।

इस पूरे हादसे (सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सुखबीर सिंह बादल के करीब आता है और बंदूक निकाल लेता है, जबकि उनके पास मौजूद लोग उस शख्स को पकड़ लेते हैं। इस बीच उसने कई बार फायरिंग की।

कौन हैं सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह!

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स उनकी तरफ बढ़ता है, इसी बीच उनके गार्ड उस शख्स को रोकते हैं और दूसरा गार्ड उसे बचाने के लिए सुखबीर बादल के सामने आ जाता है।

एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला शख्स नारायण सिंह लगातार दूसरे दिन दरबार साहिब में माथा टेकने आया था और उस पर पहले से ही नजर रखी जा रही थी और हमले के वक्त उक्त शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

RELATED NEWS

Most Popular