Wednesday, March 25, 2026
Homeहरियाणारोहतकपीजीआईएमएस रोहतक के छात्रों ने जीता ‘कॉलेज ऑफ द ईयर’ का खिताब

पीजीआईएमएस रोहतक के छात्रों ने जीता ‘कॉलेज ऑफ द ईयर’ का खिताब

रोहतक : पीजीआईएमएस रोहतक के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘कॉलेज ऑफ द ईयर’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। यह सम्मान उन्हें NEST (नेटवर्क ऑफ स्टूडेंट लीडर्स) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

इस प्रतियोगिता में पीजीआईएमएस रोहतक से कुल 20 छात्रों ने भाग लिया, जिनका नेतृत्व अंतिम वर्ष के छात्र अवि मित्तल ने किया। पूरी टीम ने डॉ. सुजाता सेठी के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की।

इस गौरवपूर्ण मौके पर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच. के. अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पीजीआईएमएस रोहतक के छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने यह अवार्ड प्राप्त करके विश्वविद्यालय का नाम पूरे देश में रोशन किया है जिसके लिए वह समस्त टीम को बधाई देते हैं।
निदेशक डॉ. एस. के. सिंघल ने कहा कि यह खिताब हमारे छात्रों की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ एम. जी. वशिष्ठ ने बताया कि यह अवार्ड विद्यार्थियों की एकता को दर्शाता है कि हम एकजुटता से बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं।

डॉ सुजाता सेठी ने बताया कि उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख छात्रों में अवि मित्तल, परमानंद, प्रेरणा, निकिता मलिक और रचिता शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि नैस्ट एक राष्ट्रीय मंच है, जो देशभर के छात्रों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और टीमवर्क को बढ़ावा देने का कार्य करता है। डॉ सुजाता सेठी ने बताया कि यह एक यूके फंडेड ऑर्गनाइजेशन है, जो छात्रों को नेतृत्व के बारे में बताता है और उनकी क्षमता को विकसित करता है।

जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉक्टर उमेश यादव ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक की इस जीत ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और टीमवर्क से राष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहराया जा सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular