Friday, September 11, 2026
Homeहरियाणारोहतककेवीएम नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नेत्रदान को लेकर समाज...

केवीएम नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नेत्रदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां दूर करने का आह्वान

रोहतक : के.वी.एम. नर्सिंग कॉलेज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश ने विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. दिनेश ने कहा कि नेत्रदान एक महान और मानवतापूर्ण कार्य है। इसके माध्यम से कॉर्नियल अंधता से पीड़ित लोगों को दृष्टि प्रदान करने में सहायता मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नेत्रदान की प्रक्रिया, पात्रता और मृत्यु के बाद समय पर नेत्र बैंक को सूचित करने के महत्व के बारे में भी बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेने और अपने परिवार व समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एक नेत्रदाता के कॉर्निया से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है।

कार्यक्रम में निदेशक करमवीर मायना, प्रिंसिपल  ज्योति शर्मा सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना तथा समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि “नेत्रदान करें, किसी के जीवन में रोशनी भरें।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular