Sunday, May 19, 2024
Homeदेशबिना पीरियड्स के भी पेट में होता है दर्द तो हो रहें...

बिना पीरियड्स के भी पेट में होता है दर्द तो हो रहें सावधान

- Advertisment -
- Advertisment -

पीरियड्स (Periods) के दौरान किसी भी लड़की के या महिला के पेट के निचले हिस्से में दर्द होना आम बात होती है। इन दिनों में होने वाले दर्द को  पीरियड्स क्रैम्प्स कहते हैं। लेकिन कुछ-कुछ महिलाओं और लड़कियों को बिना पीरियड्स के भी इस तरह का दर्द होता है। जब आप पीरियड्स में नहीं भी होती हैं तो ये दर्द परेशान करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर इस तरह का दर्द होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

बिना पीरियड्स (Periods) के होने वाले दर्द के कारण 

हार्मोनल चेंजेज

कई बार हार्मोनल चेंजेज के कारण भी पेट के निचले हिस्से में ऐंठन या दर्द महसूस होता है। इसकी वजह से वजन का बढ़ना और घटना भी नॉर्मल है।

यूर‍िनरी ट्रैक्‍ट इन्‍फेक्‍शन

यूटीआई के कारण भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।

यूट्रस में ट्यूमर

यूट्रस में ट्यूमर होने की स्थिति में भी आपके पेट के निचले हिस्से में अक्सर दर्द हो सकता है।

एक्‍टोपिक प्रेग्नेंसी 

ऐसी प्रेग्नेंसी में भी पेट में ऐंठन या दर्द हो सकता है।

पीरियड्स का दर्द बर्दाश्त नहीं होता तो ये 7 तरीके आजमाएं, ​​छूमंतर हो जाएगी तकलीफ | how to get relief in periods pain | TV9 Bharatvarsh

ओवेरियन सिस्ट

ओवेरियन सिस्ट होने पर भी पेट में ऐंठन और दर्द होने लगता है।

इस दर्द से निजात पाने के लिए क्या करें 

यूं तो अगर आप पीरियड्स के बाद भी लगातार पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन महसूस कर रही हैं तो डॉक्टर से जरुर संपर्क करें। वरना आगे चलकर आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही हम आपको कुछ घरेलू उपाय भी बता रहें जिन्हें अपनाकर आप दर्द से निजात पा सकती हैं।

एक्सरसाइज करें

जब आपको दर्द महसूस हो तो कुछ देर के लिए वॉक करें। हल्की एक्सरसाइज करें इससे दर्द ठीक होगा और आपको आराम मिलेगा।

गर्म खाना खायें

वॉक या फिर एक्सरसाइज करने के बाद घर का बना हुआ गर्म खाना ही खायें।

गुनगुना पानी पियें

ऐसे में गुनगुने पानी से नहा लें या हीटिंग पैट से सिंकाई करें साथ ही साथ गुनगुना पानी भी पियें।

गर्म चीजें पिएं

यूटेरिन मसल्स को आराम दें और ऐसे में गर्म चीजें पियें।

ये भी पढ़ें- अब कम किराए में करें लक्षद्वीप और अयोध्या की यात्रा

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular