Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणायूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोमबीर सांगवान पर चाकुओं से किया हमला,...

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोमबीर सांगवान पर चाकुओं से किया हमला, भाजपा सांसद पर लगाए आरोप

- Advertisment -

घायल सोमबीर को दादरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्स्कों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -

चरखी दादरी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोमबीर सांगवान पर बाढ़ड़ा उपमंडल के गांव मांढी के समीप अज्ञात लोगों ने चाकुओ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सोमबीर सांगवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला उस समय हुआ जब मंगलवार दोपहर को वे बाढड़ा से अपने गांव पिचौपा खुर्द बाइक पर वापिस लौट रहे थे। घायल सोमबीर को दादरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्स्कों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमले में घायल कांग्रेस नेता सोमबीर सांगवान का इलाज करते डॉक्टर।

घायल सोमबीर सांगवान ने जमीनी विवाद को लेकर भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सहित दूसरे लोगों पर जानलेवा हमला करवाने के आरोप लगाए हैं। हमले में बुरी तरह से लहूलुहान हुए सोमबीर ने वीडियो जारी कर सांसद धर्मबीर सिंह पर आरोप लगाए हैं। हमले का कारण गुरुग्राम में एक निजी कॉलेज को लेकर विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular