Tuesday, December 2, 2025
Homeशिक्षाशिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय स्पर्धाएं सम्पन्न : गीतामय रहा वातावरण, 1200 प्रतिभागियों ने...

शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय स्पर्धाएं सम्पन्न : गीतामय रहा वातावरण, 1200 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित गीता आधारित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं रविवार को सम्पन्न हुई। स्पर्धाओं के चलते राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का वातावरण चार दिन तक गीता के रंग में रंगा रहा। छह विधाओं में 1200 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से कक्षा 8 वर्ग में कुरुक्षेत्र जिला ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती तो कक्षा 9 से 12 वर्ग में कुरुक्षेत्र व सोनीपत जिला संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन बना।

रविवार को केशव सभागार में आयोजित समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक व विभाग के सहायक निदेशक राजीव शर्मा ने विजेताओं को इनाम बांटे। सभी अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी और जीवन मे गीता के संदेशों को अपनाने की सलाह दी। समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक इंदु कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन सतबीर कौशिक ने किया।

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि गीता के सन्देश पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। आज विद्यार्थियों की अपनी संस्कृति, संस्कारों व गीता में रुचि बेहद सराहनीय है। विद्यार्थियों ने गीता के श्लोकों व गुढ़ रहस्यों को विद्वानों की तरह प्रस्तुति दी है।

असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव वत्स ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास करना है, इसलिए विभाग सह अधिगम सांस्कृतिक, साहित्यिक व खेल गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने के अलावा भाग लेने वाले छात्र भी बधाई के पात्र हैं। विभाग द्वारा भविष्य में ऐसे आयोजन स्कूल व खंड स्तर भी आयोजित किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि कक्षा 6 से कक्षा 8 वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की गिन्नी शर्मा ने पहला, महेंद्रगढ़ के पीयूष ने दूसरा तथा गुरुग्राम के शिवम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंबाला के साहिल, चरखी दादरी की टीना व फतेहाबाद की कमलेश को सांत्वना पुरस्कार मिला।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के स्पर्श ने पहला, भिवानी की काशवि ने दूसरा तथा फतेहाबाद के अवरिल साईं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि कुरुक्षेत्र की खुशी, पानीपत की परी वह गुरुग्राम की निरंजन राधिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। गीता आधारित भाषण प्रतियोगिता में भिवानी की भौमया पहले, कैथल की नायरा दूसरे तथा फतेहाबाद की दिव्या तीसरे स्थान पर रही जबकि महेंद्रगढ़ के कमल, रोहतक के नमन दहिया व भिवानी की प्रिया को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की तनुष्का ने पहला स्थान पाया जबकि पानीपत की अनु दूसरे व सोनीपत की माही तीसरे स्थान पर रही। इस स्पर्धा में जींद की प्रीती, भिवानी की खुशी व पंचकूला की नंदिनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। भगवान श्री कृष्ण व अर्जुन के गीता संवाद पर आधारित संवाद प्रतियोगिता में सोनीपत के गुलशन में प्रतिज्ञा की टीम ने पहला, सिरसा के भूपेंद्र व परिणीता ने दूसरा तथा कैथल के रियान में हेमन्त की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि भिवानी, महेंद्रगढ़ व सोनीपत की टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गीता आधारित प्रतियोगिताओं के कक्षा 9 से कक्षा 12 वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में पानीपत की नित्या ने पहला, कैथल की अंजलि ने दूसरा व भिवानी की हिना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंबाला के हरमन, महेंद्रगढ़ के कलिंद व रोहतक की वर्षा देवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। भाषण प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र की कृतिका गुप्ता ने पहला, पंचकूला की शालिनी ने दूसरा तथा सोनीपत के सक्षम भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि निबंध प्रतियोगिता में सोनीपत की शिवानी पहले, काफी दूसरे और फतेहाबाद की आरती तीसरे स्थान पर रही। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में भिवानी के कार्तिक ने बाजी मारी जबकि करनाल की कृतिका दूसरे व जींद की मनसा देवी तीसरे स्थान पर रही।

उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण अर्जुन संवाद प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के चिराग कटारिया व आरव गौतम की टीम ने पहला, पानीपत के संगम पांडेय व निकिता की टीम ने दूसरा तथा हिसार की शानवी व खेत्रिका की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में भिवानी जींद व कैथल जिलों की टीमों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को क्रमश: 5100, 3100, 2100 व 1000 रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किये गए।

RELATED NEWS

Most Popular