Friday, August 14, 2026
Homeखेल जगतVirat Kohli को देखने के लिए कही मची भगदड़, तो कही सुरक्षा...

Virat Kohli को देखने के लिए कही मची भगदड़, तो कही सुरक्षा घेरा लांघकर मैदान में घुसा फैन, कोहली के छुए पैर

दिल्ली: विराट की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हाल ही में किंग कोहली ने रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की। रेलवे के खिलाफ आज यानी 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की तरफ से विराट कोहली खेल रहे हैं।

मैदान में एंट्री के लिए मची भगदड़

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले में विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलने उतरे हैं। मुकाबला शुरू होने से पहले हजारों फैंस स्टेडियम के बाहर कोहली की एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान स्टेडियम में घुसने के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए।

गेट नंबर 16 के बाहर भीड़ ने धक्का-मुक्की की। एंट्री के पास एक जोड़ा गिरकर घायल हो गया। पुलिस की एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग अपने जूते वहीं छोड़ गए। कम से कम 3 लोग घायल हो गए। गेट के पास डीडीसीए सुरक्षा और पुलिस ने उनका इलाज किया।

2 किलोमीटर तक लंबी लाइन

उनमें से एक के पैर पर पट्टी बांधनी पड़ी। एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने कहा की प्रवेश के समय भीड़ थी। क्योंकि डीडीसीए द्वारा केवल एक गेट का इस्तेमाल किया जा रहा था जल्द ही अन्य गेट खोल दिए गए अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे है, इसमें दावा किया जा रहा है कि उनको देखने के लिए 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी।

सुरक्षा घेरा लांघकर मैदान में घुसा फैन

वहीं, विराट को करीब से छूने का सपना एक फैन का पूरा हो गया। सोशल मीडिया पर उस फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मैच के बीच में एक फैन सुरक्षा घेरा लांघकर मैदान में घुस गया और स्लिप में फिल्डिंग कर रहे विराट कोहली की तरफ तेजी से दौड़ता आया। उस फैन से विराट के पांव छुए और विराट ने भी उसे प्यार से गले लगाए और बाहर जाने के लिए कहा। इतनी देर में सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular