Sunday, February 15, 2026
Homeहरियाणाहर खेत-स्वस्थ खेत अभियान : सभी किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड दिए...

हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान : सभी किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के अन्तर्गत आगामी तीन-चार वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मृदा नमूने एकत्रित करके सभी किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत अब तक लगभग 70 लाख मृदा नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं तथा 55 लाख नमूनों का विश्लेषण करने उपरांत सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, शेष नमूनों का कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में सॉयल हेल्थ कार्ड प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच ग्रुप द्वारा विभाग को स्वर्ण पदक भी मिल चुका है। सॉयल हैल्थ कार्ड योजना के तहत 86.65 लाख सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं।

RELATED NEWS

Most Popular