Saturday, August 29, 2026
Homeबिहारदस शहरों को विमान सेवा से जोड़ने की योजना, मुख्यमंत्री ने दी...

दस शहरों को विमान सेवा से जोड़ने की योजना, मुख्यमंत्री ने दी 1000 करोड़ की सौगात

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के दस शहरों को विमान सेवा से जोड़ने की योजना का लाभ मधुबनी को भी मिलेगा, जिससे यहां छोटे विमान उतरने और उड़ने लगेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को मधुबनी का संयुक्त भ्रमण किया

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम ने मधुबनी का निरीक्षण किया है और इस जिले को 1 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने मधुबनी और झंझारपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

‘प्रगति यात्रा से विपक्ष की छाती फट रही है’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से विपक्ष की छाती फट रही है, जबकि लोग हर जगह इसका स्वागत कर रहें हैं और विकास योजनाओं के उद्घाटन से खुश हैं। उन्होंने कहा कि नए साल में कड़ाके की सर्दी के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में जनता के उत्साह की गर्माहट बनी हुई है।

‘ये यात्रा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा विकास के मुद्दे पर एनडीए के घटक दलों में बेहतर समन्वय को भी जनता के सामने प्रस्तुत करती है, इसलिए विपक्ष परेशान है। यह यात्रा मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। चौधरी ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान जीविका दीदी और स्वयं सहायता समूह को सुद्दढ़ बनाने पर जोर देना मुख्यमंत्री के विजन का हिस्सा है। वे विकास में महिलाओं को साथ रखना चाहते हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular