Sunday, May 12, 2024
Homeदेशसिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, पिता ने शेयर...

सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, पिता ने शेयर की तस्वीर

- Advertisment -
- Advertisment -

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर से खुशी लौट आयी है। बलकौर सिंह की पत्नी चरणकौर ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद ये खुशखबरी सोशल मीडिया के द्वारा अपने चाहने वालों के साथ साझा की है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने आज सुबह इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी दी है कि वो एक बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी चरणजीत ने बेटे को जन्म दिया है। बलकौर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, शुभदीप (सिद्धू) को प्यार करने वाले लाखों लोगों की दुआओं से ऊपर वाले ने हमें शुभ का छोटा भाई दे दिया। वाहेगुरु की कृपा से परिवार बिल्कुल ठीक है। प्यार के लिए सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया।

इस तस्वीर के पीछे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर रखी हुई है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाबी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा थे। पूरे देशभर में उनकी बड़ी फैन फ्लोइंग थी। दो साल पहले  29 मई 2022 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी जिम्मेदार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @jindal.heart.ivf

ये भी पढ़ें- हरियाणावी सिंगर अमित सैनी के बेटे की मौत

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular