Saturday, October 11, 2025
HomeदेशLPG Price Hike : आम आदमी को झटका : घरेलू LPG सिलेंडर...

LPG Price Hike : आम आदमी को झटका : घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी

LPG Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी।

पेट्रोलियम मंत्री  पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ताओं दोनों के लिए एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी लागू होगी।

अब राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए से बढ़कर 853 रुपए, मुंबई में 853.50 रुपए और चेन्नई में  868.50 रुपए और कोलकाता में दाम 829 रुपए से बढ़कर 879 रुपए हो जाएगी।  वहीं उज्जवला योजना गैस सिलेंडर 500 रुपए मिलता है वो अब 550 रुपए में मिलेगा।

RELATED NEWS

Most Popular