Wednesday, September 30, 2026
Homeहरियाणानमो ड्रोन दीदी बनकर शालू रानी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

नमो ड्रोन दीदी बनकर शालू रानी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

पलवल : ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लाभार्थी जीवन में आए बदलाव साझा कर रहे हैं। ऐसी ही बदलाव की कहानी है शालू रानी की, जो नमो ड्रोन दीदी के रूप में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर कृषि क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।

शालू रानी बताती है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई नमो ड्रोन दीदी योजना नई संभावनाओं का मार्ग खोल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्हें ड्रोन उपलब्ध कराया गया, जिसके माध्यम से कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करने का अवसर मिला। ड्रोन के जरिए खेतों में दवाइयों एवं अन्य कृषि उपयोगी सामग्री का छिडक़ाव अधिक सुविधाजनक और कम समय में किया जा रहा है।

किसानों को मिली लागत और समय की बचत

शालू रानी के अनुसार ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती की लागत और समय की बचत करने में मदद मिल रही है। खेतों में दवा के छिडक़ाव के लिए पारंपरिक तरीकों की तुलना में ड्रोन तकनीक को अपनाने से कार्य अधिक सुगम हुआ है। इसके साथ ही पानी की बचत में भी सहयोग मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

नमो ड्रोन दीदी योजना ने महिलाओं के लिए कृषि क्षेत्र में नई भूमिका और रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त किया है। शालू रानी का कहना है कि ड्रोन संचालन से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

तकनीक के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

शालू रानी का अनुभव बताता है कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर महिलाएं कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ड्रोन तकनीक ने उन्हें केवल नई तकनीक सीखने का अवसर नहीं दिया, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ाया है।

अन्य महिलाओं से आगे आने की अपील

शालू रानी ने सभी महिलाओं से नमो ड्रोन दीदी योजना में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं और कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव की सहभागी बन सकती हैं। उनका मानना है कि महिलाओं की भागीदारी से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।

RELATED NEWS

Most Popular