Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के चांदनी चौक पर भरा ब्लॉक सीवरेज का गंदा पानी, दुकानदार...

रोहतक के चांदनी चौक पर भरा ब्लॉक सीवरेज का गंदा पानी, दुकानदार बोले- नहीं आ रहे ग्राहक

- Advertisment -

बार बार जलभराव की शिकायत के बाद भी नगर निगम के कर्मचारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती। इस बार भी शिकायतों के बावजूद जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। इस बीच दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के किला रोड को प्रशासन दिल्ली का चांदनी चौक बनाने की कवायद कर रहा है लेकिन आये दिन यहां के व्यापारी-दुकानदार सीवरेज ब्लॉकेज की वजह से परेशान हो रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही किला रोड के दुकानदारों के लिए मुसीबत बन गई है। बिना बारिश के सीवरों के गंदे पानी से जलभराव हुआ पड़ा है। जिसकी वजह से ग्राहकों सहित दुकानदारों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। बार बार जलभराव की शिकायत के बाद भी नगर निगम के कर्मचारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती। इस बार भी शिकायतों के बावजूद जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। इस बीच दुर्गंध से बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

किला रोड बाजार में गंदे पानी से निकलते हुए ग्राहक

किला रोड बाजार शहर के सब से बड़े बाजारों में से एक है। यहां हजारों लोगों का आना- जाना लगा रहता है। पिछले कई दिनों से सीवर की परेशानी चल रही है। बारिश के बाद तो समस्या इतनी अधिक हो जाती है कि दुकानों में भी पानी घुस जाता है। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग सड़कों पर भरे बदबूदार पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि सीवर लाइन ब्लॉक होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इससे सड़क पर जलभराव हो गया। पानी निकासी के लिए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी संपर्क किया गया। लेकिन देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था।

जलभराव के कारण जहां दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। जो लोग वहां आ रहे थे। उन्हें गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे में गंदे पानी से आने वाली दुर्गंध से बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता था। क्षेत्र वासियों व दुकान दारों ने नगर निगम प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। इससे बारिश के दिनों में यह समस्या ज्यादा गंभीर नहीं हो पाती है।

आपको बता दें किला रोड बाजार में करीब 3 वर्ष से सीवरेज व्यवस्था फेल चल रही है। लगभग हर सप्ताह यहां आसपास के घरों का गंदा पानी बाजार की सड़क पर जमा रहता है। दिल्ली रोड साइड बाजार की मेन एंट्री पर जमा गंदगी और पानी भरा होने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इस बाबत किलारोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की प्रधान की अध्यक्षता में कई बार बैठक हो चुकी है, लेकिन नगर निगम और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों ने मिलकर समस्या का समाधान करने का कई बार प्लान बनाया है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular