Sunday, July 7, 2024
Homeपंजाबपंजाब में भीषण गर्मी जारी, पारा 47 डिग्री के पार, कब मिलेगी...

पंजाब में भीषण गर्मी जारी, पारा 47 डिग्री के पार, कब मिलेगी राहत?

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब में इन दिनों गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मनसा शामिल हैं। पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की है। गर्मी के कारण तय कार्यक्रम से 8 दिन पहले ही छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण गर्मी की स्थिति प्रभावित होने की संभावना है।

हरियाणा में भीषण गर्मी जारी है। सिरसा में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने 3 दिन यानी 24 मई तक भीषण गर्मी की आशंका जताई है। सबसे चिंता की बात यह है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस बीच 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी को अपनी तस्वीर इस्तेमाल करने से किया मना

मौसम विभाग ने 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में रात का तापमान भी 1.4 डिग्री बढ़ गया है।

राजधानी में इन दिनों गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान एक बार फिर 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दरअसल, सोमवार को नजफगढ़ और मुंगेशपुर में तापमान क्रमश: 47.4 और 47.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular