Thursday, January 29, 2026
Homeपंजाबपंजाब में शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

पंजाब में शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड, अलर्ट जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। पंजाब में शीतलहर चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कल पंजाब का औसत तापमान 1.5 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.4 डिग्री बढ़ गया। मैदानी इलाकों में अमृतसर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसके चलते पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में बहुत ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो अब दिल्ली-हरियाणा सीमा पर चक्रवात के रूप में दिखाई दे सकता है। इसी कारण 13 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

नवंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 14% की गिरावट, फिर भी लगातार 45वां महीना शुद्ध प्रवाह का

दिसंबर के पहले हफ्ते में ही प्रकृति ने शिमला घूमने आए पर्यटकों को बर्फबारी का दीदार करा दिया। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के बाद शाम करीब 6.15 बजे शिमला शहर और उसके आसपास बिना बारिश के बर्फबारी शुरू हो गई। मॉल रोड और रिज से लेकर शहर के आसपास के निचले इलाकों में लोगों को लंबे समय बाद दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी देखने को मिली। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है।

कश्मीर के सभी जिलों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे है। इसके साथ ही जम्मू संभाग के जिलों में ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। मंगलवार को गुलमर्ग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

RELATED NEWS

Most Popular