Wednesday, January 14, 2026
Homeहरियाणाराज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर हॉकी टीम का चयन 17 जनवरी...

राज्य स्तरीय सब जूनियर व जूनियर हॉकी टीम का चयन 17 जनवरी को द्रोणाचार्य स्टेडियम में

हॉकी कुरुक्षेत्र के महासचिव गुरविंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी हरियाणा की तरफ से नरवाना में 23 जनवरी से 28 जनवरी तक सब जूनियर और जूनियर हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र जिला की टीमों का भी चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नरवाना में होने वाली सब जूनियर व जूनियर हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र की सब जूनियर और जूनियर टीम के लिए चयन ट्रायल 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया जाएगा। सभी हॉकी खिलाड़ी जरूरी दस्तावेजों के साथ हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल को रिपोर्ट करेंगे।

RELATED NEWS

Most Popular