Thursday, March 12, 2026
Homeहरियाणारोहतकबड़ा निर्णय : MDU के प्रोफेसर नसीब सिंह गिल का निलंबन रद्द

बड़ा निर्णय : MDU के प्रोफेसर नसीब सिंह गिल का निलंबन रद्द

रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल का निलंबन निरस्त कर दिया है।
कुलपति की स्वीकृति के उपरांत रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों में डॉ. गिल को तत्काल प्रभाव से पुनः अपनी सेवाएं संभालने की अनुमति प्रदान की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को जारी निलंबन आदेश को प्रारंभ से ही निरस्त (ab initio) माना गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय नियमानुसार विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और अब डॉ. गिल बिना किसी बाधा के अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से एमडीयू के शिक्षकों और कर्मियों में खुशी की लहर है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नसीब सिंह गिल विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों में गिने जाते हैं और उनके पुनः कार्यभार संभालने से विभागीय कार्यों में निरंतरता और मजबूती आएगी। उनके निर्देशन में अनेक शोधार्थियों के शोध कार्य को पेटेंट मिल चुका है।
RELATED NEWS

Most Popular