Tuesday, August 25, 2026
Homeखेल जगतराज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 16...

राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 16 सितंबर को

कुरुक्षेत्र : जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ 2025 में कराटे खेल को शामिल किया है। इस खेल महाकुंभ को लेकर सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ 2025 में व्यक्तिगत कुमति कराटे 60 किलोग्राम, 67,75 व 84 इससे अधिक भार के लिए टीम का चयन किया जाना है। इसी तरह लडक़ों के व्यक्तिगत कुमति खेल के लिए 50 किलोग्राम वर्ग , 55, 61, 86 किलोग्राम व इससे ज्यादा किलोग्राम वर्ग की टीम का चयन होना है। इसके अलावा एक प्लेयर काटा व्यक्तिगत लडक़ों व एक खिलाड़ी लड़की के वर्ग का होगा। इन खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन ट्रॉयल 16 सितंबर 2025 को द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र मूल रूप में व छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16 सितंबर को पहुंचेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular