Thursday, August 20, 2026
Homeदेशस्कूलों में अब 30 अक्टूबर को छुट्टी : छोटी दिवाली को लेकर...

स्कूलों में अब 30 अक्टूबर को छुट्टी : छोटी दिवाली को लेकर शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

Diwali School Holidays 2024: दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी बीच हरियाणा में स्कूलों में भी छुट्टी की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब शिक्षा विभाग ने छोटी दिवाली को लेकर स्कूलों में 30 अक्तूबर को छुट्टी का ऐलान किया है।

इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, राज्य के सभी खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों में छोटी दीवाली का अवकाश 30.10.2024 (बुधवार) को करना सुनिश्चित करें।

पढ़ें ये आदेश :

बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने दिवाली की तारीख पर संशय की स्थिति को देखते हुए स्कूलों, बैंक और ऑफिसों में 31 अक्टूबर को छुट्टी को लेकर अधिसूचना जारी की थी। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Diwali Holiday : हरियाणा में दीपावली की सरकारी छुट्टी 31 अक्टूबर को घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular