Tuesday, October 13, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU की मर्सी/स्पेशल चांस परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

MDU की मर्सी/स्पेशल चांस परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) की मर्सी/स्पेशल चांस की परीक्षाएं 5 सितंबर से शुरू होंगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि ने बताया कि मर्सी/स्पेशल चांस की परीक्षाओं की डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

मर्सी चांस के तहत बीए, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल और बीए/बीएससी, बीए एलएलबी, एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी और एलएलएम, बी.फार्मेसी, बीएचएम, बीएचएमसीटी और बीटीटीएम, एमए, एमएससी, एमकॉम, सीबीसीएस और नॉन-सीबीसीएस स्कीम के सभी सेमेस्टर, डीडीई के एमए, एमएससी और एमकॉम पाठ्यक्रमों तथा पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, बीटेक, बीआर्क, एमटेक और एम.प्लानिंग समेत अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा केंद्र और पेपरवार तिथि की जानकारी डेटशीट से प्राप्त की जा सकती है। डेटशीट एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

RELATED NEWS

Most Popular