Saturday, October 5, 2024
Homeदिल्लीहरियाणा में हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल का बड़ा दावा ,...

हरियाणा में हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल का बड़ा दावा , बोली – हरियाणा में बनेगी महिला CM

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। लोगों द्वारा उत्साह एवं उमंग से मतदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल शहर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपना वोट डाल दिया है. यह हिसार की जनता का चुनाव है, सभी को वोट डालना चाहिए। मैं हिसार को सुंदर और विकसित बनाने की कोशिश करूंगी।

इसके साथ सावित्री जिंदल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि , “हरियाणा में कुछ भी हो सकता है, महिला मुख्यमंत्री भी हो सकती है। महिलाओं की आधी आबादी है, कुछ भी हो सकता है। मेरे लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा दोनों अच्छे हैं। कुमारी सैलजा मेरे लिए बेटी जैसी हैं, हुड्डा मेरे लिए भाई जैसे हैं। बीजेपी से टिकट की कोई बात नहीं हुई। हिसार की जनता ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ना है। ” इसके साथ ही सावित्री जिंदल ने दावा किया कि वे हिसार सीट पर जरूर जीत दर्ज करेंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular