Thursday, October 29, 2026
Homeदेशसतीश कुमार सैनी बने एचपीएससी के नए चेयरमैन : राज्यपाल ने हरियाणा...

सतीश कुमार सैनी बने एचपीएससी के नए चेयरमैन : राज्यपाल ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गुरुवार को सतीश कुमार सैनी को हरियाणा लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई।

सतीश कुमार ने पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज यहाँ हरियाणा लोक भवन में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्यूचर की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव पंकज, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा नवनियुक्त हरियाणा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष सतीश कुमार के परिजन भी उपस्थित रहे।

RELATED NEWS

Most Popular