Samrat Choudhary Oath : सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में बुधवार सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं जदयू नेता विजय कुमार चौधरी और जदयू नेता विजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई है।
सम्राट चौधरी ने कहा, नीतीश के नेतृत्व में बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव मिली है। आपके मार्गदर्शन पर चलते हुए हम इस विरासत को और आगे बढ़ाएंगे। आपकी आत्मीय शुभकामनाओं और विश्वास के लिए हृदय से आभार। यह दायित्व हम सभी के सामूहिक संकल्प और एनडीए के परिश्रम का परिणाम है। आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
वहीं विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, “मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है। जो उनके रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।

