Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकसंत कबीर कुटीर पर संत नामदेव जयंती समारोह, सीएम सैनी ने रोहतक...

संत कबीर कुटीर पर संत नामदेव जयंती समारोह, सीएम सैनी ने रोहतक को दी सौगात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती पर महम धर्मशाला, रोहतक के लिए 21 लाख रुपये और प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर नामदेव धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम नामदेव महाराज के नाम पर रखने की भी घोषणा की।

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) पर आयोजित संत नामदेव जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश से आए नामदेव समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में लगा दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन मानव जाति के कल्याण को समर्पित रहा।्र

 इस मौके पर नामदेव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि समस्त नामदेव समाज का सम्मान है। वह इस पगड़ी के सम्मान को कभी कम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे प्रदेश के हर समाज और हर वर्ग के लिए 24 घंटे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संत नामदेव समाज के लोगों द्वारा रखी गई एक दर्जन से अधिक माँगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य राधेश्याम और कार्यक्रम के आयोजक सतबीर वर्मा मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular