Wednesday, May 21, 2025
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बेहतर काम पर सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

रोहतक में बेहतर काम पर सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

रोहतक नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के साथ एक संवाद किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को बताया गया कि गर्मी का समय है इसलिए कार्य करने से पहले खाना अवश्य खाएं तथा समय-समय पर पानी जरूर पीए ताकि गर्मी से बचाव हो सके।

मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य में कोताही न बरती जाए, यदि कोई कर्मचारी अनुउपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। सफाई एक विशेष कार्य है तथा गंदगी रहने से शहर की छवि पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए निगम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाये।

आयुक्त डॉ आनंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों में भी एक प्रतियोगिता करवाई जाएगी तथा अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियो को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य की शिकायतों के निवारण हेतु दो विशेष टीमों का गठन किया जाएगा जोकि जल्द से जल्द प्राप्त शिकायतों का निपटान करना सुनिश्चित करेंगी।

सफाई के लिए  हेल्पलाइन नम्बर पर करें शिकायत

आमजन से अपील की गई कि अपने घरो, संस्थानो आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। कूड़ा इधर-उधर न फैक कर, उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डाला जाये। आमजन की सुविधा हेतु घर-घर से कूड़ा उठान व सफाई कार्य से सम्बन्धित शिकायत नगर निगम, रोहतक कार्यालय के हेल्प लाइन नम्बर 8295900992, 14420 व 18001805007 पर या स्वच्छ एप पर दर्ज करवाए जिसका समाधान नगर निगम द्वारा जल्द से जल्द करवाया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular