Tuesday, August 26, 2025
Homeहरियाणारेवाड़ी को नगर निगम बनाने के नियम व मानदंड पूरे नहीं, 3...

रेवाड़ी को नगर निगम बनाने के नियम व मानदंड पूरे नहीं, 3 लाख की आबादी का होना जरूरी

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि नगर परिषद, रेवाड़ी को नगर निगम बनाने के नियम व मानदंड पूरे नहीं हैं। जनगणना 2011 के अनुसार नगर परिषद, रेवाड़ी की जनसंख्या 1,43,021 थी तथा जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर (3.55) के अनुसार वर्तमान में जनसंख्या 2,29,000 है।

विपुल गोयल मंगलवार को हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि किसी भी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने के लिए तीन लाख की आबादी का होना जरूरी है।

मंत्री  विपुल गोयल ने बताया कि फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 425 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त,  इस क्षेत्र में कर्मचारियों के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, जेसीबी और डंपरों की मदद से नियमित आधार पर सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र में 02 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें भी लगाई हुई हैं। गोयल विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक सतीश कुमार फागना द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत करवाया कि फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र सहित, नगर निगम में घर-घर से ठोस अपशिष्ट के संग्रहण और प्रसंस्करण स्थल तक वाहन से ले जाने के लिए निविदाएँ आमन्त्रित की गई हैं जो कि 08 सितंबर, 2025 को खोली जाएँगी। इसके अतिरिक्त, नगर निगम, फरीदाबाद की सड़कों की सफाई के कार्य के लिए भी निविदाएँ जल्द जारी कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से 490 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular