Monday, May 20, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवहरियाणा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस MLA ने कहे आपत्तिजनक शब्द, स्पीकर बोले-...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस MLA ने कहे आपत्तिजनक शब्द, स्पीकर बोले- माफी मांगें, वरना बाहर जाएं

- Advertisment -
- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आखिरी दिन की कार्यवाही जारी है। प्रश्न काल चल रहा है, इसमें सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के विधायक सवाल पूछ रहे हैं। सदन में कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान एक मामले को लेकर वेल में पहुंच गए, जहां उन्होंने सदन को ‘…’ कह कर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता नाराज हो गए उन्होंने उन्हें मार्शलों के द्वारा सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए।

रघुवीर कादियान के आपत्तिजनक शब्द पर सदन में संग्राम

रघुवीर कादियान के आपत्तिजनक शब्द पर स्पीकर भड़क उठे। उन्होंने कहा ‘यह शब्द सदन के लिए मर्यादित नहीं है। ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर रघुवीर कादियान सदन में माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें सदन के बाहर जाना होगा।’ रघुवीर कादियान को बाहर भेजने के लिए मार्शल भी बुलाए गए। वहीं, सीएम ने इस बीच कहा है कि आप पहले बाहर चले जाएं, क्योंकि स्पीकर ने ऐसा कहा है। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पता नहीं विपक्ष के नेता अभी और किस तरह के शब्दों का इस्तमाल करेंगे। इसके बाद काफी देर तक स्पीकर और रघुवीर कादियान के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सदन में खड़े हो गए और कहा कि रघुवीर कादियाना के कहने का वो मतलब नहीं था जो समझा जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रघुवीर कादियान फिर भी माफी मांग लेंगे।

रघुवीर कादियान ने मांगी माफी

रघुबीर कादियान ने कहा मुझे सदन के नियमों का पता है। मैंने कहा था कि यह सदन है कोई ‘आपत्तिजनक शब्द’ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर फिर भी कुछ गलत लगा तो मैं माफी मांगता हूं। इसके बाद रघुवीर कादियान ने सदन में माफी मांग ली। इसके बाद उन्हें सदन में रहने की अनुमति स्पीकर के द्वारा दी गई है। बता दें कि रघुवीर सिंह कादियान बेरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। बेरी एक अनारक्षित विधानसभा सीट है। इस सीट पर 2000 से कांग्रेस का कब्जा है।

अभय-स्पीकर के बीच भ्रष्टाचार पर हुई बहस

प्रश्न काल के दौरान इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने भी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने गीता पर हाथ रख कसम भी खाई थी। चौटाला ने कहा फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला हुआ। गुरुग्राम नगर निगम में 180 करोड़ का। पंचकूला नगर निगम में करोड़ों का घोटाला। अंबाला में स्टेडियम बनाने में 60 करोड़ का घोटाला हुआ। पंचकूला में एक प्रोजेक्ट अफसर रखना था लेकिन 25 को भर्ती किया गया। बी टेक योग्यता थी वहां डिप्लोमा वाले भर्ती कर दिये। इनमें में एक स्पीकर का रिश्तेदार भी था।

इस पर स्पीकर ने कहा जो योग्य होगा वो नौकरी पर लग सकता है। आपके भी कई रिश्तेदार सरकारी नौकरी में होंगे। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा सभी मामले जांच के दायरे में हैं। इन्हें यह कहना कि घोटाला हो गया है यह सही नहीं है। गृह मंत्री अनिल विज कहा कि अभय चौटाला ने केसों की संख्या मांगी है। केसों की डिटेल नहीं मांगी। बाकी हम ऐसे केसों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। इस पर उनके सवालों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि अब हर मामले में एफआईआर होती है। सभी मामलों की जांच चल रही है। इसके बाद स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि करप्शन के 731 मामले हैं। सदन में एक-एक मामले पर चर्चा नहीं हो सकती। इसको लेकर अभय चौटाला और स्पीकर के बीच बहस शुरू हो गई। अभय चौटाला ने कहा कि मुझसे भिड़ने में आपको मजा आता है।

गोहाना विधायक जगबीर मलिक ने कई मुद्दे उठाएं। मलिक ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा विभाग बताएं जिसमें करप्शन नहीं ? गृहमंत्री अनिल विज ने सदन में बताया कि 2015 से लेकर आज तक 1140 कैसे भ्रष्टाचार मामले में दर्ज हुए। यह सभी कैसे हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दर्ज किए हैं, 396 कैसे हरियाणा पुलिस ने दर्ज किए हैं। इनमें 396 केस हरियाणा पुलिस और शेष मामले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए। इसके अलावा कुल 261 मामलों में 47.5 प्रतिशत के दोषसिद्धि अनुपात के साथ 124 को दोषी ठहराया गया।

प्रशन काल में इन विधायकों ने ये मुद्दे

सदन में प्रश्न काल चल रहा है। पलवल विधायक दीपक मंगला ने रेलवे क्रॉसिंग की समस्या उठाई, जाम की वजह से लोगों को बहुत समस्या होती है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जवाब देते हुए कहा कि मांग उचित है, लेकिन कुछ समस्या है। वहां पर सिर्फ फ्लाई ओवर बन सकता है। सोमवीर सांगवान ने दादरी में नए बस स्टैंड की मांग की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जहां जगह मिलेगी, वहां बस स्टैंड बना देंगे।

विधायक लीलाराम गुर्जर ने कैथल में जाम और पार्किंग का मुद्दा उठाया। स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने इस पर जवाब दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कैथल परिषद के ट्रांजैक्शन सलाहकार की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

बरौदा विधायक इंदुराज नरवाल ने जल भराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने सवाल में कहा कि सदन में सिर्फ आश्वासन न दो काम करो। इस पर मंत्री देवेंद्र बबली ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत जल्द समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे। पृथला से विधायक नयन पाल रावत ने कहा सरपंचों के लिए टेंडरिंग की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जवाब देते हुए कहा पंचायतों को काम करने लिए कई सुविधाएं दी गईं हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular