Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक की गंदगी जल्द होगी साफ़, नगर निगम आज खोलेगा शहर सफाई...

रोहतक की गंदगी जल्द होगी साफ़, नगर निगम आज खोलेगा शहर सफाई के लिए टेंडर

- Advertisment -

नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को सफाई के लिए टेंडर खाेला जाएगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में इस समय जगह जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। लेकिन अब जल्द ही साफ़ करने की कोशिश हो रही है। नगर निगम की ओर से सोमवार को सफाई का 49 करोड़ का टेंडर खोला जाएगा। टेंडर में दो साल के लिए ठेकेदार को दोनों जोन का ठेका दिया जाएगा। ठेका तय होने से सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि निगम प्रशासन की ओर से सोमवार को सफाई के लिए टेंडर खाेला जाएगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

शहर की सफाई पर नगर निगम हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है। अब तक शहर की गलियों की सफाई का कार्य नगर निगम के 680 कर्मचारी करते थे, इसमें 220 पक्के व 470 डीसी रेट पर लगे हैं। जून माह में निगम की तरफ से 22 में से 16 वार्ड की गलियों की सफाई का कार्य ठेके पर दे दिया। इसके लिए 16 वार्डों को दो भागों में बांटा गया। वार्ड नंबर 1,3, 4, 6,7,8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये में और 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया था।

अगस्त माह में मुख्यालय की तरफ से निगम आयुक्त को पत्र भेजकर लिखा कि नियमों के तहत टेंडर 21 दिन बाद खोला जाना था, लेकिन निगम ने 12 दिन में ही टेंडर जारी कर दिया। इसके चलते टेंडर रद्द कर दिया था। तभी से निगम गलियों की सफाई के कार्य के लिए पक्के कर्मचारियों के भरोसे हैं। नगर निगम ने दोबारा टेंडर लगाया था, जो 25 सितंबर को खोला जाना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular