Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक का BSF जवान शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव, राजकीय सम्मान...

रोहतक का BSF जवान शहीद, अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक का सीमा सुरक्षा बल में तैनात जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। वह श्री गंगानगर में BSF में इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे और उसे ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। आज शुक्रवार को शहीद जवान जगमेहंद्र सिंह का शव उनके गांव इस्माईला पहुंचा।

अपने शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। गांव इस्माईला 11बी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान ग्रामीण ही नहीं अधिकारी व अन्य लोग भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

रोहतक के गांव इस्माईला 11बी निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि उसके भाई करीब 57 वर्षीय जगमेहंद्र सिंह अच्छे पहलवान थे। पहलवानी करते हुए वे वर्ष 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए। वहीं अब वे इंस्पेक्टर के पद पर श्रीगंगानगर में तैनात थे। जगमेहंद्र सिंह को तीन बच्चे (दो बेटियां व एक बेटा) हैं। तीन साल बाद 31 जनवरी को जगमेहंद्र की रिटायरमेंट होनी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें वीरवार को सूचना मिली थी कि जगमेहंद्र सिंह को हार्ट अटैक हो गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव इस्माईला स्थित उनके घर पर लाया गया और जहां पर परिजनों ने अंतिम दर्शन किए। वहीं शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें अनेक लोग शामिल हुए।

जगमेहंद्र सिंह के इकलौते बेटे मोहित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मोहित ने कहा कि ‘मुझे अपने पिता पर गर्व है कि मैं उनका बेटा हूं। आज मेरे पिता ने अपना कुल धन्य कर दिया।

अगर मौका मिला तो देश सेवा में जरूर जाऊंगा’। इस दौरान पंचायत अधिकारी संजय अहलावत, संचित नांदल, नवीन जयहिंद, ओमप्रकाश धोला, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विकास खत्री आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular